दीपावली से पहले लगातार बिजली कटौती पर समाजसेवी संजय शर्मा ने जताई आपत्ति

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। समाजसेवी संजय शर्मा ने उपायुक्त रेवाड़ी को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर मांग की है कि दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा तारें बदलने और मरम्मत कार्यों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

 

उन्होंने बताया कि इन दिनों बिजली विभाग द्वारा मरम्मत कार्य करवाए जाने के कारण दिनभर लंबे-लंबे कट लगाए जा रहे हैं। इससे आमजन के साथ-साथ छोटे-बड़े दुकानदारों और व्यापारियों के कामकाज पर गंभीर असर पड़ रहा है।

 

संजय शर्मा ने कहा कि दीपावली नजदीक है और लंबे समय तक बिजली कटौती से लोगों और बाजार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। त्यौहार के समय सुचारू बिजली आपूर्ति आवश्यक है, ताकि लोगों के साथ दुकानदार भी निर्बाध रूप से अपने कार्य कर सकें।

 

उन्होंने मांग की है कि दीपावली तक बिजली तारों को बदलने और मरम्मत कार्यों को रोका जाए तथा विभागीय शेड्यूल से अधिक समय तक बिजली कटौती न की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129