कांट में श्री श्याम अल्ट्रासाउंड सेंटर का सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ सूची कश्यप ने किया भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी स्वास्थ्य जांच की सुविधा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। मंगलवार को 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कस्बा कांट में महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सूची कश्यप द्वारा श्री श्याम अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ किया गया।श्री श्याम अल्ट्रासाउंड सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, कटरा के पूर्व विधायक राजेश यादव एवं लखन प्रताप सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर डॉ. सूची कश्यप की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री श्याम अल्ट्रासाउंड सेंटर के शुरू होने से लोगों को आवश्यक अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी और उन्हें जांच के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सूची कश्यप ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129