साइंस ओलंपियाड में शाहजहांपुर का बजा डंका: 7 साल की सिल्की ने पाया प्रदेश में दूसरा स्थान

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

यूपी वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन बाथम ने मंच पर सराहा

 

शाहजहांपुर। जनपद की होनहार बेटी *सिल्की गुप्ता व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता की भतीजी ने साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

##महानगर स्थित गांधी भवन ऑडिटोरियम में ‘वीआईपी हेल्पिंग हैंड्स’ संस्था द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सिल्की गुप्ता को मंच पर ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उसके संकल्प की सराहना की। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष व व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने भी सिल्की का विशेष सम्मान कर उसका हौसला बढ़ाया।

 

जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा सिल्की ने इस ऑल इंडिया प्रतियोगिता के साइंस पेपर में 100 में से 98 अंक हासिल किए। इस स्कोर के साथ उसने जिले में पहला, यूपी में दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

सिल्की के चाचा और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता के परिवार को जैसे ही इस परिणाम की जानकारी मिली, घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सिल्की की इस सफलता के पीछे उसकी रोजाना की 8 से 10 घंटे की अनुशासित पढ़ाई और विषय के प्रति गहरी रुचि रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129