हरियाणा विजन 2047: स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर जोर, NIMA ने सरकार से की अहम मांगें

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

फरीदाबाद, 10 जनवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार ने हरियाणा विजन 2047 की शुरुआत की है। इसी कड़ी में, स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने 9 जनवरी 2026 को राजहंस रिसॉर्ट, सूरजकुंड, फरीदाबाद में एक महत्वपूर्ण परामर्श बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से व्यावहारिक नीतिगत सिफारिशें प्राप्त करने पर फोकस किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की, जबकि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। हरियाणा सरकार के निमंत्रण पर, नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) हरियाणा की ओर से डॉ. दिनेश वर्मा और डॉ. आशीष वाधवा सहित 6 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम में शामिल हुआ।

 

संपूर्ण हरियाणा से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच NIMA हरियाणा के प्रतिनिधियों ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सरकार से अपील की कि गांव स्तर पर आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी या क्लिनिक खोले जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक उपचार आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, NIMA ने दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई व्यावहारिक मांगें रखीं। इनमें हरियाणा सरकार के एम्पैनलमेंट में प्राइवेट हॉस्पिटलों द्वारा मांगे जाने वाले इनकम टैक्स सर्टिफिकेट में छूट देने, साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत इमरजेंसी ऑपरेशनों जैसे पर्फोरेटेड अपेंडिक्स और ऑब्स्ट्रक्टेड हर्निया को प्राइवेट हॉस्पिटलों में दोबारा शुरू करने की मांग शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी बजट में आयुष विभाग के बजट को बढ़ाने की भी अपील की, ताकि आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को मजबूती मिल सके।

 

मीटिंग के समापन के बाद, NIMA प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें सम्मान स्वरूप गुलदस्ता भेंट किया गया, साथ ही ज्ञानानंद महाराज द्वारा लिखित पुस्तकें “चिकित्सा व्यवसाय सेवा बन जाए, आप हंसे मानवता मुस्कराए” और “गीता प्रेरणा” उपहार स्वरूप दी गईं।

 

प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख अधिकारियों से भी चर्चा की, जिनमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल (IAS), मेडिकल एजुकेशन के निदेशक श्री यसिंदर सिंह (वरिष्ठ IAS) और मुख्यमंत्री के OSD डॉ. राज नेहरू शामिल थे।

 

प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने NIMA की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द ही इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129