गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से जनसंपर्क, समाजवादी विचारधारा से जुड़ने की अपील

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 27 जनवरी 2025 से लगातार गांव-गांव और घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक ददरौल के विभिन्न ग्रामों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया गया।इस दौरान सम्मानित जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया तथा लोहिया के समाजवाद की विचारधारा पर चर्चा करते हुए किसान, नौजवान, गरीब, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। साथ ही जनता से समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की अपील की गई।जनसंपर्क के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच रखा गया। इनमें किसानों को फसलों का उचित मूल्य, सिंचाई की सुविधा, खाद-बीज की उपलब्धता, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा सामाजिक न्याय जैसे विषय प्रमुख रहे।

 

इस दौरान ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जिन परिवारों में दुखद घटनाएं हुईं, वहां पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की गई तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।जनसंपर्क अभियान में ठाकुर लखन प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी सुमित कनौजिया, तारिक खान, अंबिका प्रसाद, जदवीर, जागेश्वर यादव, रामू यादव, रोहित सिंह, निखिल, पिंकू, महेशपाल, मधुलाल, पेनफुल, छोटेलाल, पप्पू, रामकिशन, कृष्णपाल सिंह, गौतमवीर, मनोज, रामकुमार, नन्हे, अभिजीत, भूरे, वीरपाल वर्मा, शैलेश सिंह, दिनेश पाल, राजपाल सिंह, संजय सिंह, रामू, राजपाल सिंह, बबलू सिंह, मनोज कुमार, बृज किशोर सिंह, रानू एवं सुदेश सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

 

जनसंपर्क अभियान का संकल्प—जनता के बीच रहना, जनता की बात सुनना और जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129