अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की निकली भव्य शोभायात्रा,झाकियां रही आकर्षण का केंद्र

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज के प्रणेता भगवान परशुराम की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कई दिनों की मशक्कत के बाद शोभायात्रा निकाली गई। कड़ी धूप में विप्रो की परीक्षा भी सूर्य देवता ने ली। दोनों ने अपना तेज दिखाया। नगर भ्रमण के बाद जब शोभायात्रा खिरनीबाग मैदान में सभा में परिवर्तित हुई, तो वहां वक्ताओं ने ब्राह्मणों की अहमियत को दर्शाते हुए अपने घटते वर्चस्व की बात की। कहा, सभी को अपने अहम को त्याग कर एकजुट रहना होगा। शिखा, जनेऊ, संस्कार को अपनाकर एक बार फिर समाज में श्रेष्ठ स्थान हासिल करना होगा। #बिसरात घाट के पास परशुराम मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वालों ने मशीनरी मार्केट में स्टॉल लगाकर विप्रवरों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इतनी गर्मी में शीतल पेय की व्यवस्था की। #महानगर के कई बाजारों से गुजरकर जब शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हुई, तो वक्ताओं ने अपनी बात रखी। बताया कैसे स्वर्गीय राजाराम मिश्र ने इस संगठन की जो नींव रखी, वह विशाल रूप ले चुकी है। डॉ सत्यप्रकाश मिश्र ने यूजीसी, राजनीति में ब्राह्मण की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। एडवोकेट रवि मिश्रा ने समाज में ब्राह्मणों की भूमिका पर बात की। पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के अथक प्रयास से भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए सभी विप्र बंधुओं का मैं हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि इतनी तेज धूप में भी आप सबने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम को सफल बनाने में जो आपका सहयोग प्राप्त हुआ वह सराहनीय है हम अगले वर्ष और बड़े स्तर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आप सब के सहयोग से आयोजित कर पाऊंगा समाजसेवी हरिशरण वाजपेई ने भीषण गर्मी में भी इतनी संख्या जुट जाने पर सभी की सराहना की।

#ब्लाक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि हम सब एकजुट होकर इतने भव्य रूप से अपने आराध्य की जयंती मना रहे हैं। कैंट बोर्ड से जुड़े रहे अवधेश दीक्षित ने बताया कि कैसे दिन रात एक करके इस कार्यक्रम को सार्थक किया है। अध्यक्ष डॉ विजय पाठक ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा ब्राह्मण देना भी जानता है और समय पर क्या करना है, वह भी जानता है। #सभा में मुख्य वक्ता अयोध्या धाम से पधारे पंडित निर्मल शास्त्री ने कहा कि समय की मांग है कि हम गोत्रों में न फंसकर एकजुट रहें। हमारी संताने हमको न गाली न दें, इसके लिए समय रहते उनके लिए कुछ कर जाएं। इस मौके पर प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, आढ़ती दीपक शर्मा ने विचार रखे। कुशल संचालन कर रहे शिक्षक भारत अनुराग ने मंच पर एक भी विदुषी का स्थान न होने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें खुशी होगी कि अगले साल मंच के नीचे नहीं ऊपर विदुषी का स्थान होगा। समापन पर भंडारे की व्यवस्था की गई थी। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। #इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह, प्रदीप पांडे, डीपी सिंह, राजेश अवस्थी एडवोकेट, उमेश पाठक, राजकमल वाजपेई, सुशील दीक्षित, श्रवण कुमार दीक्षित, दीपक शर्मा, असित पाठक, गोपाल शर्मा, केके शुक्ला, अनिल मिश्रा, विनोद अवस्थी, मनोज पांडे, देवेश वाजपेई, नितिन मिश्र, विपुल त्रिवेदी, नीरज पाठक, अभिषेक दीक्षित, नीरज वाजपेई, पीयूष शर्मा, गोपाल अग्निहोत्री, अखिल मिश्र, नवेंदु मिश्रा, मनुज दीक्षित, पुनीत त्रिवेदी, अरविंद त्रिपाठी, जितेंद्र जीतू, प्रियांशु मिश्रा, हरिहर नाथ आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129