विधायक जी… इतिहास की तारीख ही बदल गई क्या?

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

विधायक जी, हमने तो अब तक यही सुना और पढ़ा था कि देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी।

 

लेकिन आपके इस बयान ने हमें ही नहीं, शायद पूरे विश्व को एक बार फिर इतिहास की किताबें खोलने पर मजबूर कर दिया है।

 

अब तो लग रहा है कि इतिहास पढ़ाने के लिए एक कोचिंग सेंटर खोलना ही बाकी रह गया है।

और अगर कोचिंग सेंटर खुल भी गया, तो आपकी हां में हां मिलाने वाले ही वहां दाखिला लेकर 10 अगस्त को आजादी मिलने वाली बात को सच साबित करने में जुट जाएंगे।

 

हाँ, एक बात जरूर देख लीजिएगा विधायक जी…

इस वीडियो को पोस्ट करने वाला पत्रकार कहीं वही “दूसरे टाइप” का पत्रकार तो नहीं है, जिसके लिए कुछ समय पहले आपने एक नई परिभाषा इजाद की थी।

 

खैर… सोशल मीडिया का जमाना है।

सोचा, एक बार जनता से ही पूछ लिया जाए—आखिर देश को आजादी मिली कब थी?

 

वैसे जवाब तो सबको पता है…

लेकिन आपके बयान ने इतना कन्फ्यूज कर दिया है कि अब किसी की बात पर भरोसा ही नहीं रहा।

 

इसलिए मजबूरी में सोशल मीडिया की अदालत में सवाल रख रहे हैं।

 

👇 *पहले शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सलौना कुशवाहा का इस बयान को पूरा सुनिएगा, फिर बताइएगा—सही जवाब क्या है?*

 

15 अगस्त 1947 या कोई नई तारीख?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129