विहिप बजरंग दल द्वारा प्रखण्ड हनुमत नगर में अखण्ड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम हुआ संपन्न।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम विसरात स्थित परशुराम धाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री अनुज सिंह द्वारा देश की सांस्कृतिक एकता,सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। अखंड भारत संकल्प दिवस का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना,एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को मजबूत करना है। उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता,अखंडता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिनव ओमर,महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति,महानगर उपाध्यक्ष सुरेश राठौर,महानगर सह मंत्री राहुल कनौजिया व प्रदीप प्रजापति,महानगर सह संयोजक बजरंगदल राजीव कुमार,महानगर समरसता प्रमुख ऋषभ गुप्ता,महानगर गौ रक्षा प्रमुख राधेश्याम प्रजापति,महानगर अर्चक प्रमुख अमन कश्यप,आदर्श श्रीवास्तव,गौतम वर्मा,सुनील,अंकित,गोपाल प्रजापति,भोलू पंडित व राजेश सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129