छः करोड़ रुपये से बनी 400 मीटर के पायलट प्रोजेक्ट में भी आ गईं दरारें

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

महापौर अर्चना वर्मा ने निरीक्षण कर जताई नाराज़गी,फर्म के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर नगर निगम जिस दिन से बना है तबसे से इसको विकास को पंख लग गए हैं। पूरा शहर विकास से कराह रहा है। द्रुति गति से होने वाले विकास का आलम ये है कि हर जगह आपको विकास के पद चिन्ह मिल जाएंगे। यूपी वित्तमंत्री लगातार इसी चिंता में लगे रहते हैं कि

कहीं से कैसे भी कोई न कोई योजना अपने गृह जनपद शाहजहांपुर शहर ले आएं। हाल ये है कि जगह जगह योजनाएं अपना आकार ले रही हैं। इन योजनाओं का क्रियान्वयन कैसा हो रहा, गुणवत्ता कैसी है ? शायद इस पर उनकी नज़र नहीं है। तभी स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई कार्य गुणवत्ता स्तर पर संदिग्ध नज़र आ रहे हैं।

पायलट प्रोजेक्ट में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही मात्र 400 मीटर सड़क का ही हाल देख लें? सड़क अभी सुपुर्द नहीं हो पाई है,जगह जगह दरार आने लगीं हैं। लाल इमली चौराहे स्थित अहमदउल्ला शाह पार्क से लेकर मालगोदाम रोड से पहले तेल टंकी तक इस विशेष सड़क का निर्माण हो रहा है। लागत की बात करे तो इत्ती सी रोड पर तकरीबन छह करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। आज अचानक देखा गया कि इस सड़क को रिपेयर किया जा रहा है। जानकारी की तो नई सीमेंटेड सड़क पर दरारें आ गईं हैं।

जिसकी जानकारी मेयर अर्चना वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने मौका मुआयना किया। उस वक्त निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अधिकारी आशीष त्रिवेदी वहीं मौजूद थे। महापौर ने नाराज़गी जाहिर करते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने को कहा। सीएम ग्रिड योजना में कोई भी कोताही बरतने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129