फार्म हाउस में निकला करीब 16 फीट लंबा अजगर, इलाके में मचा हड़कंप।

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले के पलिया रेंज अंतर्गत गांव बंसीनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फार्म हाउस परिसर में करीब 16 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर के दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों की सतर्कता से तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन में कार्यरत नज़रून निशा मौके पर पहुंचीं।

नज़रून निशा ने पूरे साहस और सूझबूझ के साथ जोखिम उठाते हुए विशाल अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई और रेस्क्यू टीम के साहसिक प्रयासों की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने में वन विभाग की भूमिका बेहद अहम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129