मथुरा-वृंदावन विधानसभा में जिला स्तरीय सरदार@150यूनिटी पदयात्रा एक भारत, आत्मनिर्भर भारत का हुआ भव्य आयोजन।

रिपोर्ट यज्ञदत्त चतुर्वेदी मथुरा

 

माननीय विधायक मथुरा श्री श्रीकांत शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित हुई विशाल पदयात्रा।

 

माननीय विधायक जी ने पदयात्रा को सेठ बी0एन0 पोद्दार इंटर कॉलेज ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जन-जन तक पहुंचा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का विचार, एकता से ही बनेगा विकसित भारत

 

डैम्पीयर नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में हुआ सरदार@150यूनिटी पदयात्रा रैली का समापन।

 

मथुरा 15 नवम्बर 2025/* माननीय विधायक मथुरा श्री श्रीकांत शर्मा जी ने सरदार@150यूनिटी पदयात्रा – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। माननीय विधायक जी ने पदयात्रा को सेठ बी0एन0 पोद्दार इंटर कॉलेज ग्राउंड मथुरा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री तेजवीर सिंह जी, पूर्व मेयर श्री मुकेश बन्दु आर्य जी, पूर्व विधायक ठा. कारिन्दा सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री रवीकांत गर्गजी ,महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव जी, श्री पन्ना लाल गौतम, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री पवन हिंडोला, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डा. अशोक कुमार कौशिक, लेखाकार सह कार्यक्रम सहायक श्री रामवीर शर्मा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एन0सी0सी, एन0एस0एस, स्काउट, स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। पदयात्रा होलीगेट, बंगाली घाट, द्वारकाधीश मंदिर, भरतपुर गेट, के0आर0 कालेज होकर डैम्पीयर नगर में शहीद भगत सिंह पार्क में सम्पन्न हुई।

समापन कार्यक्रम में माननीय राज्य सभा सांसद श्री तेजवीर सिंह जी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस उस विचारधारा का पुन: स्मरण है जिसने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक अखंड राष्ट्र का रूप दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन इस सत्य का प्रतीक था कि जब विचार, उद्देश्य और कार्य एक हो जाते है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि संविधान के आदर्शों को जीवंत रखने के लिए नागरिक चेतना आवश्यक है। मुख्य अतिथि माननीय विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती उस विचार का उत्सव है, जो भारत की विविधता को उसकी शक्ति बनाता है। आज जब देश “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, तब राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि विकास की जड़ें एकता में ही निहित हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने देश की सबसे विशाल स्मारक लौह पुरुष को समर्पित किया है, जो प्रतीक है इस बात का यह देश उनका सम्मान करता है जो देश की सेवा करते हो।

इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने कहा कि एकता के संकल्प के साथ देश को सबसे सुंदर स्वरूप देने का श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को जाता है। प्रेरक प्रसंग बताते हुए कहा कि लौह पुरुष ने अपने दुख सुख के ऊपर देश और हम सभी की परवाह की, इसलिए उन्हें लौह पुरुष की पहचान मिली। देश समाज के लिए आज रन फॉर यूनिटी के अवसर पर आज संकल्प ले और कोई ऐसा अच्छा कार्य करे जिसके बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन हो। जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने आस पास स्वच्छता रखनी चाहिए, स्वच्छता ही स्वस्थ्य जीवन का मूल है।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और युवा चेतना के प्रतीक उत्सव के रूप में किया गया, जिससे एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचा। इस यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा थामे चले और सामूहिक रूप से यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता तभी सुदृढ़ होगी जब हम सभी नागरिक जागरूक, उत्तरदायी और सक्रिय होंगे। युवाओं का उत्साह देखने लायक था। सैकड़ों छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ पदयात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मथुरा व जिला प्रशासन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री पवन हिंडोला द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्यामबाबू शुक्ला, पंकज शर्मा, पवन, रमन चतुर्वेदी, विष्णु चौधरी का सहयोग रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129