राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गांधी जयंती का पर्व अत्यंत हर्षौल्लास के साथ मनाया गया

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य पर परिचर्चा की गई

 

मैनपुरी। आज दिनांक 02 अक्टूबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में गांधी जयंती का पर्व अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। तत्पश्चात विद्यालय में ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। तत्पश्चात सर्वधर्म समभाव, वैष्णव जन आदि का गायन किया गया। विद्यालय में स्वच्छता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, मिशन शक्ति कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। प्रधानाचार्या सुमन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन से छात्राओं को प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में आशा शर्मा, डॉक्टर सरोज यादव, सुनीता देवी, खुशबू पांडे,शैली पांडे, पूनम दुबे, ज्योति सक्सेना,सुमन, कुसमा देवी,समीक्षा, किरन पाल, गीता श्रीवास्तव, अंजना सक्सेना, मधु सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य सुमन यादव के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य पर परिचर्चा की गई कार्यक्रम प्रभारी समीक्षा के द्वारा छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई ।डॉ अर्चना जैन के द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाएं जाने की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को स्वच्छता पूर्वक रहने के लिए और किशोरावस्था में होनी वाली समस्याओं को बिना संकोच पूछने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129