एसपी दीपक सहारन साइकिल पर भारत भ्रमण करने वाले सुभाष चंद्र, को सिरसा में हर घर नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए रवाना किया

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

साइकिल यात्री सुभाष चंद्र को रॉल मॉडल मानकर,अन्य ग्राम पंचायतें व समाजिक संस्थाएं भी नशे के खिलाफ मुहिम में पूर्ण योगदान दें :- एसपी

 

 

सिरसा। सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम से प्रभावित होकर देशभर में साइकिल यात्रा करने वाले सुभाष चंद्र वीरवार को पुलिस अधीक्षक सिरसा के कार्यालय में पहुंच कर एसपी दीपक सहारन से मुलाकात कर सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया । सुभाष चंद्र ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करते हुए बताया कि वे अब तक देश के 22 राज्यों में करीब 25 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी करते हुए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया है । एसपी दीपक सहारन ने बताया कि साइकिल यात्रा पर निकले सुभाष चंद्र सिरसा पुलिस की मुहिम से प्रभावित होकर सिरसा को नशा मुक्त करने के लिए साइकिल यात्रा के जरिए पूरे सिरसा जिला के गांव-गांव शहर-शहर में हर घर नशा मुक्ति का संदेश देंगे । उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर समाज में एक साकारात्मक संदेश देना,ताकि युवा पथ भ्रष्ट न होकर समाजहित के कार्यों में अपना अहम योगदान दें सकें । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि नशा समाज में एक गंभीर चिंता का विषय है,इसलिए समाज से नशे को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सामाजिक संस्थाओं,युवा कल्बों,ग्राम पंचायतों व अन्य संस्थाओं को आगे आकर सिरसा को नशामुक्त करने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए । उन्होंने कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है,और नशे के कारण परिवार टूट रहे हैं और समाज कमजोर हो रहा है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े । उन्होंने कहा, अगर युवा स्वस्थ रहेगा तो देश अपने आप मजबूत होगा । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुभाष चंद्र जैसी यात्राएं समाज में सकारात्मक सोच पैदा करती है और युवाओं को सही दिशा दिखाती है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि यदि हम एक जुट होकर नशे को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्प लेंगे,तो अवश्य ही हम नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में कामयाब होगें । उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में युवाओं को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है,क्योंकि वे भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक कर उन्हें नशे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइकिल यात्री सुभाष चंद्र को रॉल मॉडल मानकर,अन्य ग्राम पंचायतें व समाजिक संस्थाएं भी सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम में अपना पूर्ण योगदान दें,ताकि सिरसा को नशामुक्त बनाया जा सकें । उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की सूचना निसंकोच होकर पुलिस प्रशासन को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129