नाला निर्माण में पीली ईंट का हो रहा प्रयोग  

अमित राठौर सांडी 

 

अधिशासी अधिकारी ने जेई को दिए जांच के आदेश

 

नगर पालिका परिषद सांडी कस्बे के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के नाम पर हो रही धांधली रुकने का नाम नहीं ले रही है। चाहे वह ईंटरलाकिंग ईंट लगाने को लेकर हो या फिर नाले आदि के निर्माण को लेकर। मानकविहीन कार्यों की तरफ नगर पालिका परिषद प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा है।

साण्डी कस्बे के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण में मसाले की गुणवत्ता तो न के बराबर है ही साथ ही पीली ईंटों का प्रयोग भी हो रहा है। जिम्मेदार लोगों से शिकायत भी हुई लेकिन निर्माण कार्य जारी है। नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है।

गुणवत्ता की अनदेखी कर काम करा रहे लोग चांदी काट रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन भी इस तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं महसूस कर रहा है। लाखों की लागत से साण्डी हरदोई के मुख्य मार्ग पर जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण हो रहा है।

निर्माण कार्य में बरती जा रही धांधली का आलम यह है कि नाला निर्माण कार्य में फर्श में ईंट की गुणवत्ता भी अत्यंत खराब है।

कई लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति भी जताई लेकिन जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में निर्माण करा रहे लोग तेजी के साथ कार्य पूरा कराने में लगे हुए हैं।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने नाला निर्माण को लेकर जेई को दिए जांच के आदेश अब देखना यह होगा जांच में ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी या जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाएगी !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129