शबाजपुर खालसा में फूटा जनआक्रोश – राव इंद्रजीत और आरती राव पर की गई अभद्र टिप्पणी पर दर्जनों गांवों का विरोध

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी (शबाजपुर खालसा)। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के खिलाफ की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी पर आज शबाजपुर खालसा में जनाक्रोश फूट पड़ा। इस मुद्दे को लेकर दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण, सरपंच, जिला पार्षद और समाज के प्रबुद्ध जन एकजुट होकर रोष सभा में शामिल हुए और तीव्र विरोध दर्ज कराया।

 

सभा में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी—”अगर ऐसे बयान देने वालों ने तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो जल्द ही एक विशाल महापंचायत बुलाकर करारा जवाब दिया जाएगा।”

 

सभा में जोरदार नारों और तीखे भाषणों के बीच वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आज़ादी है, लेकिन अभद्रता और गाली-गलौज की छूट किसी को नहीं। राव इंद्रजीत सिंह की छवि साफ-सुथरी है और उन्होंने क्षेत्र में एम्स जैसी ऐतिहासिक परियोजना दिलाकर विकास की नई इबारत लिखी है। वहीं, आरती सिंह राव एक महिला मंत्री होने के साथ-साथ जनसेवा के प्रति समर्पित हैं, उनका अपमान पूरे अहीरवाल और नारी शक्ति का अपमान है।

 

जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र मूंदी ने मंच से चेतावनी भरे लहजे में कहा की “राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कुछ लोग झूठी अफवाहें फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं। रामगढ़ भगवानपुर में धरने का कोई औचित्य नहीं, क्योंकि अभी तक अस्पताल के लिए किसी भी गांव की जमीन तय नहीं हुई है। जो लोग इसे राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ षड्यंत्र बना रहे हैं, वे खुद बेनकाब होंगे।”

 

 

 

सभा में मौजूद प्रमुख लोगों में शामिल रहे:

👉 मनोज यादव (सरपंच, शबाजपुर खालसा)

👉 विजेंद्र यादव (पदयावास)

👉 मुकेश कुमार (छूरियावास)

👉 कुलदीप चौहान (लालपुर)

👉 चंद्रकांत (बरियावास)

👉 विक्रम (माजरा गुरदासपुर)

👉 बलराज यादव (डालियावास)

👉 धर्मबीर (डवाना)

👉 पवन (काटूवास)

👉 सुनील (कोनसीवास)

👉 देवेन्द्र (कालका)

👉 भूपेंद्र यादव (पार्षद, वार्ड 9)

👉 कप्तान बीरसिंह यादव (पूर्व सैनिक कल्याण संगठन)

👉 धीरज यादव (पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य)

👉 सुजान सिंह (जिला प्रधान, कर्मचारी परकोष्ट)

👉 मनोज कुमार, धर्मसिंह (पूर्व सरपंच), रामोतार यादव, मोनू, लक्ष्मीचंद सहित अन्य गणमान्य लोग।

 

🔹 युवाओं ने भी जताया आक्रोश

रमेश, संदीप, प्रदीप, सुनील, रवि, पवन, राजकुमार, भारत, प्रिंस, सुमित, तुषार, पुनीत, ललित, चन्द्रमोहन, मनोज सहित युवाओं की बड़ी टीम ने कहा कि “अगर गंदी बयानबाज़ी नहीं रुकी तो सड़कों पर उतरकर करारा जवाब देंगे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129