धान की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की हुई मौत

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी। मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नागला केहरी गांव में धान की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे एक किसान की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय पुरूषोत्तम के रूप में हुई है। परिवार जनों ने आशंका जताई है कि उनकी मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह घटना उस समय हुई जब पुरूषोत्तम भोजराज यादव के खेत में धान की फसल पर दवा का छिड़काव कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि पुरूषोत्तम ने दो टंकी दवा का छिड़काव कर लिया था और तीसरी टंकी भरने के बाद छिड़काव करते समय अचानक खेत में ही गिर पड़े। आसपास काम कर रहे अन्य किसानों ने यह देखकर तुरंत उनके परिवार वालों को सूचित किया।

परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का मानना है कि कीटनाशक दवा के प्रभाव के कारण या किसी जहरीले कीड़े के काटने से उनकी मौत हुई है।

इस मामले पर बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसान की मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129