शाहजहांपुर में टूटी सड़कों और जलभराव को लेकर व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक, पैचिंग और सफाई की उठी मांग

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर शाहजहांपुर की एक आवश्यक बैठक आज महानगर कार्यालय, खिरनी बाग में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय शहर में जलभराव का कारण बन रही ओवरफ्लो नालियां और जगह-जगह टूटी जर्जर सड़कें रहीं, जिनके कारण आम जनता और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

 

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि शहर की सड़कें इस समय पूरी तरह से जर्जर हालत में हैं और जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन वाहन फंस रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हमारे व्यापारी भाइयों और आम जनता का बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। नई सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया भले ही प्रक्रियाधीन हो, लेकिन जब तक निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक *नगर निगम तुरंत पैचिंग* का कार्य करवाकर मार्गों को चलने लायक बनाए। इसके साथ ही ओवरफ्लो हो रही नालियों की नियमित और बेहतर सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

 

बैठक में विचार रखते हुए *जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता* ने कहा कि शहर की लगभग अधिकांश सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, जिनमें बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन अक्सर फंस जाते हैं।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बाजारों में आने वाले व्यापारियों व ग्राहकों को अपने वाहन लाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में नई सड़कों के निर्माण की बात हो चुकी है, लेकिन जब तक नवीन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक जनता को राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों पर युद्धस्तर पर पैचिंग (गड्ढे भरना) कराई जाए, ताकि मार्ग चलने योग्य बन सकें।

 

इसके साथ ही, लगातार हो रही बारिश के चलते ओवरफ्लो हो रही नालियों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के इन प्रस्तावों का सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों ने एक स्वर में समर्थन किया।

 

बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, सरताज अली, जिला मंत्री सईद खां मंजू, अशोक गुप्ता, आसिफ, सरताज हसन, मयंक गुप्ता, मुश्ताक अहमद, प्रमोद मल्होत्रा, नमन दीप सिंह, अशरफ, आदित्य वर्मा, सुशील दीक्षित, राहुल, मुश्ताक बबलू, रेहान मिर्ज़ा, इक़बाल ख़ान लकी, विवेक सहगल, जाने आलम, मोइन खान, असलम खान, ज्ञानचंद गुप्ता, हनी सिंह, दिलशाद, महेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129