मैनपुरी में विकास को नई गति: मंत्री जयवीर सिंह ने 1,944 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 29 अगस्त, मैनपुरी में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 777.89 लाख रुपये की लागत वाली 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 1166.16 लाख की लागत वाली 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनपद का समग्र और संतुलित विकास किया जा रहा है, जिससे मैनपुरी की एक नई तस्वीर उभरकर सामने आ रही है।

मंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि समान पक्षी विहार में ईको टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसके तहत गत 26 अगस्त को कैबिनेट बैठक में 06 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। इससे जनपद को पर्यटन के मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद और ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न सड़कों, सीसी मार्गों, आरसीसी नालियों और अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा बेवर के मल्लामई में लघु औद्योगिक आस्थान के उच्चीकरण कार्यों की शुरुआत भी की गई, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं और बेहतर हो सकें।

विभिन्न संपर्क मार्गों, सीसी निर्माण कार्यों और शहर के करहल मैनपुरी मार्ग पर बनाए गए नए प्रवेश द्वार सहित कुल 777.89 लाख रुपये की लागत वाली कई पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास कार्य किसी एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित न रहकर पूरे जनपद में समान रूप से पहुंचें।

इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता सहित जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129