दिव्यांग बोर्ड कैंप अचानक निरस्त, सैकड़ों दिव्यांगों का हंगामा, DM को दिया ज्ञापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांगजनों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि आज सोमवार को पुराने जिला अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का कैंप लगना था। जनपद के कोने-कोने से सैकड़ों दिव्यांगजन कैंप में पहुंचे थे, लेकिन मौके पर पहुंचने पर बोर्ड पर नोटिस लगा था कि “आज डॉक्टर आवश्यक कार्य से बरेली गए हुए हैं, इसलिए कैंप आज नहीं होगा।”

 

दिव्यांगजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने पूर्व में कोई सूचना दिए बिना कैंप निरस्त कर दिया, जो नियम विरुद्ध है और यह डॉक्टरों की घोर लापरवाही है।

 

नीरज बाजपेई ने कहा* – यदि कैंप निरस्त करना था तो इसकी सूचना पहले से समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानी चाहिए थी। इससे जनपद के दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों का समय और किराया बर्बाद नहीं होता। जो नए दिव्यांगजन हैं, जिनके पास अभी दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें बसों में भी कोई सुविधा नहीं मिलती, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई। हमारी समिति इस लापरवाही की कड़ी निंदा करती है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि भविष्य में यदि डॉक्टरों को आवश्यक कार्य से कहीं जाना हो तो पहले ही समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रकाशित की जाए, ताकि दिव्यांगजनों को परेशान न होना पड़े और दोबारा ऐसी लापरवाही न हो।

इस दौरान मुख्य रूप से ब्रह्मदेव, विनोद, चंद्रसेन, रामकुमार सहित सैकड़ों दिव्यांगजन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129