हर्षोल्लास के साथ सेंट मेरीज स्कूल में मनाया गया ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 29 अगस्त, सेंट मेरीज विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डेमियन एंथनी द्वारा ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों रोनक पाथेय, आराध्या चौहान, सुहानी चौहान, कानिका पचौरी, माही पाठक और प्रत्यक्ष गौर ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके खेल योगदान पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सम्मानित शिक्षक अजीत शर्मा ने बच्चों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर संघर्षशील बनने तथा खेलों को सच्ची खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

खेल प्रशिक्षक नीरज गुप्ता, आशीष यादव एवं गंभीर यादव के कुशल नेतृत्व में विद्यालय में विभिन्न रोमांचक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘पिक एंड ड्रॉप बॉल’ और ‘हू्ला हूप रिले रेस’, तथा कक्षा चार के लिए ‘पासिंग द बॉल रिले’ प्रतियोगिता कराई गई, जबकि कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्रों के बीच साइकिल रेस का आयोजन हुआ। रोमांचक मुकाबलों की इस कड़ी में वॉलीबॉल का मुकाबला ‘टाइगर टीम’ ने ‘रॉयल चैलेंजर टीम’ को हराकर अपने नाम किया। वहीं, छात्राओं के बीच हुए खो-खो मुकाबले में ‘वॉरियर’ टीम ने ‘रॉयल टाइगर’ को मात दी और छात्रों के बीच खेले गए कबड्डी के कड़े मुकाबले में ‘ब्लू टाइम्स’ टीम ने ‘रेड बुल्स’ को पराजित कर विजयश्री हासिल की। इन सभी खेल मुकाबलों के दौरान अजीत शर्मा और अतुल चौहान ने अपनी शानदार कमेंट्री से सभी का उत्साहवर्धन किया।

इसी क्रम में कचहरी रोड स्थित सेंट मेरीज के.जी. सेक्शन में भी राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यापिका भावना त्रिपाठी ने बच्चों को प्रार्थना सभा में संबोधित करते हुए बताया कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। विद्यालय प्रबंधक दीपक जी. दास ने अपने संबोधन में कहा कि यदि देश के युवा खेलों में आगे बढ़ेंगे, तो राष्ट्र का भविष्य और अधिक उज्जवल होगा। नन्हे-मुन्नों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में नर्सरी और के.जी. वन के छात्र-छात्राओं ने ‘बैलून रेस’, के.जी. टू ने ‘पार्टनर रेस’ तथा कक्षा एक के बच्चों ने ‘म्यूजिकल चेयर’ में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्या मनोरमा ने समापन भाषण में कहा कि खेल जीत और हार का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सहयोग का माध्यम हैं। इस भव्य आयोजन में सह-निर्देशक कुशाग्र दास, उप-प्रधानाचार्य दीपांकर विश्वास समेत संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129