तिलहर में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल 419 बूथों को मजबूत करने का संकल्प

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

अजय प्रताप बोले—इस बार जीत पिछली बार से भी होगी भारी,

 

प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा—‘योगी हैं तो सुरक्षा की गारंटी’

 

तिलहर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तिलहर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने सिंधौली मंडल की ग्राम पंचायत बबोरी, पिलखना, महाऊ दुर्ग और पिपरिया प्रहलाद सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया।

 

अजय प्रताप यादव ने कहा कि तिलहर विधानसभा के सभी ग्रामों और नगर क्षेत्र में पहुंचकर 419 बूथों को और मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की मजबूती के दम पर भारतीय जनता पार्टी इस बार पिछली बार से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

 

अजय प्रताप यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अभियान में जुटे ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा, “योगी जी हैं तो सुरक्षा की गारंटी है। हम सभी क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर योगी जी के हाथों को और मजबूत करना है।”

 

सिंधौली मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना और महामंत्री मनीष गुप्ता ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नियामतपुर प्रधान अभय प्रताप, बबोरी प्रधान अनिल गुप्ता, चढ़ारी प्रधान भानु प्रताप, महमूदापुर प्रधान मोहम्मद शरीफ, पिलखना प्रधान अमर सिंह यादव, ढकिया हमीद नगर प्रधान बृजेश यादव, शहजादपुर प्रधान पातीराम, महाऊ दुर्ग प्रधान अनिल वर्मा, पूर्व प्रधान हरीराम वर्मा, हेतराम वर्मा, अजय पाल वर्मा, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राहुल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129