भावांतर भरपाई का लाभ दिया जाए ई-खरीद से बाजरा बेचने वाले किसानों को — हैफेड एमडी मुकुल कुमार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

एमडी मुकुल कुमार ने कोसली अनाज मंडी का किया दौरा, किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश

 

रेवाड़ी /कोसली। हैफेड के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार ने कहा है कि जो किसान मंडी में ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से आढ़तियों को बाजरा बेच रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से भावांतर भरपाई योजना का पूरा लाभ प्रदान किया जाएगा।शनिवार को एमडी मुकुल कुमार ने कोसली अनाज मंडी का दौरा किया और वहां बाजरा की गुणवत्ता एवं निजी खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार बाजरे की गुणवत्ता वाली आवक काफी कम है।

 

उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि ई-खरीद पोर्टल से की गई सभी खरीद का भुगतान किसानों को समय पर किया जाए और ₹575 प्रति क्विंटल की भावांतर भरपाई राशि का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

 

मुकुल कुमार ने कहा कि यदि कोई बाजरा सरकार द्वारा तय गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप मिलता है, तो उसकी सरकारी खरीद भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को नुकसान से बचाने के लिए बाजरा खरीद में भावांतर भरपाई लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।

 

इस अवसर पर हैफेड जिला प्रबंधक प्रवीन शर्मा, मंडी प्रधान दिनेश गोयल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129