दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, घर से निकालने की धमकी

 

बेवर।

थाना क्षेत्र बेवर के ग्राम गजियांपुर में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बेवर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

गजियांपुर निवासी अंजू पत्नी विजय कुमार ने बताया कि उनका मायका गांव नगला स्वामी,थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद है।पीड़िता द्वारा बताया गया कि विवाह 8 मई 2026 को थाना बेवर के गांव गजियांपुर निवासी विजय कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही सास मीरा देवी, ससुर हेतराम और पति विजय कुमार उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और घर से निकालने की धमकी दी जाती थी।

विवाहिता के मुताबिक 11 अगस्त को पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद 28 अगस्त की दोपहर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ फिर मारपीट शुरू कर दी और देर रात तक उसे पीटते रहे।

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में घर से निकाले जाने और जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129