25 अप्रैल से दून इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वूमेन हैंडबॉल एवं वॉलीवाल लीग का आयोजन:-नरेंद्र त्यागी सचिव जिला ओलंपिक संघ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं मंच व खेल के अवसर प्रदान करने को भारत सरकार द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत युवा

ओर खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में जिला ओलंपिक संघ शाहजहाँपुर द्वारा दूंन इंटरनेशनल स्कूल के साथ वूमैन हैंडबाल एव बॉलीबॉल लीग का आयोजन दिनाँक 25

अप्रैल व 27 अप्रैल को दून इंटरनेशनल स्कूल शाहजहाँपुर में कराया जा रहा है इस प्रतियोगिता के सम्बंध में जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अस्मिता खेलो इंडिया के तहत जिला ओलम्पिक संघ को बालिका हैंडबाल एवं

बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराने की जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश ओलम्पिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय जी द्वारा दी गयी है शाहजहाँपुर के दून इंटरनेशनल स्कूल में 25 अप्रैल की हैंडबाल व 27 अप्रैल को बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे सीनियर वर्ग की बालिका खिलाड़ियों हैंडबाल हेतु 7 सदस्यीय व बॉलीबॉल हेतु 6 सदस्यीय टीमें प्रतिभाग कर सकती है विजेता उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को मैडल, सर्टिफिकेट व टीशर्ट एव प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों की प्रत्येक खिलाड़ी को सर्टिफिकेट मिलेंगे इस प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया बॉलीबॉल ओर हैंडबाल प्रतियोगिता हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है यह शाहजहापुर के खिलाड़ियों के लिए बहुत सुनहरा अवसर है

प्रतिभाग करने वाली टीम अपना आधार एव विद्यालय का प्रमाणपत्र अवश्य लाये एव महासचिव नरेंद्र त्यागी व अध्यक्ष विनय गुप्ता से अथवा दून स्कूल में संपर्क कर सकती है बैठक में विनयगुप्ता, नरेंद्रत्यागी, रविन्द्रसर, मयंकमिश्रा, अन्नूत्यागी, योगेंद्रत्यागी, सुमनमैम दीक्षा आदि रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129