मुड़िया कुर्मियात गांव में मकान गिरने से दबकर दो की हुई मौत जिला प्रशासन ने परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

मेडिकल कालेज में भर्ती घायल का हाल जानने पहुँचे डीएम एसपी,व्यक्त की शोक संवेदना

 

शाहजहांपुर। पुवायां तहसील क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में सोमवार को लगातार बारिश होने के कारण पक्का मकान गिरने से दबकर राजन

कोरी (26 वर्ष) तथा 02 वर्षीय आरव की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई।जबकि आरव की मां काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर तत्काल बचाव रहात कार्य किया। एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज, सीओ प्रवीण मलिक, नायब तहसीलदार एवं पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है।

 

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र एवं सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल काजल के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को घायल का समुचित एवं प्राथमिकता के आधार पर उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129