संगठन सृजन अभियान के तहत प्रोफेसरों,अधिवक्ताओं एवं NSUI पदाधिकारियों के साथ एआईसीसी प्रभारी ने बैठक कर आगामी रणनीति पर की चर्चा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कैंट क्षेत्र स्थित शहीद संग्रहालय गेस्ट हाउस में एआईसीसी प्रभारी, शाहजहांपुर एवं बादली विधायक श्री कुलदीप वत्स जी ने प्रोफेसरों, अधिवक्ताओं तथा NSUI के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने संगठन से जुड़े विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव रखे। श्री कुलदीप वत्स जी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि कांग्रेस की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़ा उसका मजबूत संवाद है। संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है।

कुलदीप वत्स जी ने कहा, “हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। जनहित एवं जनता के अधिकारों की लड़ाई सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरी मजबूती से लड़नी है। जब संगठन का प्रत्येक साथी एक लक्ष्य और एक विचार के साथ आगे बढ़ेगा, तभी हम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे।”

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने, संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129