रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

साक्षी सिंह और प्रतिमा शुक्ला को तीज क्वीन का मिला खिताब

 

विजेताओं का विंग की संस्थापक डॉ नमिता सिंह और जिलाध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने किया सम्मानित

 

शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने बहुत धूमधाम से बरेली मोड़ स्थित ग्रैंड अर्क होटल में तीज का त्यौहार मनाया। जिसमें सबसे पहले महिमा शुक्ला और रचना सिंह के द्वारा सभी को रोली चावल लगाकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात ममता वर्मा के द्वारा बहुत सुंदर अंताक्षरी खेली गई। इसके साथ ही अनीता सिंह ने कजरी गाकर सभी का स्वागत किया। वीणा सिंह के द्वारा हरियाली तीज पर झूले तो पड़ गए पर बहुत सुंदर नृत्य किया गया। अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने बताया की सावन के महीने में तीज का विशेष महत्व है इस दिन सभी महिलाएं खूब श्रृंगार करती हैं ##संस्थापक डॉक्टर नमिता सिंह ने कहा सावन महीने का एक विशेष महत्व है आध्यात्मिक भी और वैज्ञानिक भी यह महीना भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित होता है। हम लोग उनकी पूजा करते हैं साथ ही इस महीने प्रकृति अपना सिंगार करती है। हर तरफ हर नए पत्ते दिखाई देते हैं इस तरह महिलाएं भी प्रकृति का रूप है जो सोलह सिंगार से खुद को संभालती है। इसलिए इस तरह के आयोजन एक दूसरे के साथ प्यार और उत्साह बनते हैं। वीणा सिंह तानिया गुप्ता अलका वर्मा महिमा शुक्ला प्रतिमा शुक्ला गीता सिंह रितु सिंह विमी सैनी , यज्ञा अग्निहोत्री , ऋचा गुप्ता , कुमुद गुप्ता , मनाली गुप्ता संगीता यादव, मोहिनी सुनीता सिंह मीनू गुप्ता कुमुद गुप्ता सोनी मिश्रा सोनी गौर अर्चना मिश्रा शिवानी सिंह राधिका सिंह आदि ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। इसके बाद ग्रुप की सभी महिलाओं ने बहुत सुंदर रैंप वॉक की जिसमें ममता वर्मा ,अर्चना अग्रवाल द्वितीय रनर अप रही। रंजन मिश्रा तानिया गुप्ता प्रथम रनर अप और प्रतिमा शुक्ला व साक्षी सिंह को तीज क्वीन का खिताब मिला। रितु सिंह रचना अवस्थी को मैचिंग क्वीन ममता गुप्ता नैना आनंद को बेस्ट ड्रेस अप रितु नीरज सिंह विभा सिंह को मेहंदी क्वीन,गीता त्रिवेदी महिमा शुक्ला को अलका वर्मा ब्यूटी क्वीन गीता सिंह काजल शर्मा को सोबर क्वीन के खिताब से नवाजा गया। सभी को संरक्षक मीरा सेठ शोभा सेठ मीरा सक्सेना तृप्ति सक्सेना नीता भदोरिया सुमन भदोरिया सरोज सिंह वीणा सिंह विमी सैनी,प्रियंका कपूर नीतू कुमरा मीनाक्षी खंडेलवाल,तुलिका,सपना डॉ नमिता सिंह ,स्तुति गुप्ता शुभा

शर्मा, अंबिका , संगीता मेहरोत्रा ने ताज पहन कर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। ममता वर्मा व अनुज्ञा मिश्रा ने सफल संचालन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129