मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, 11 केंद्रों पर 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 4 जून, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी 8, 9 और 10 जून को दो सत्रों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए मैनपुरी जनपद में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 19,286 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्वक, सुरक्षित और नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़ी मानक प्रक्रियाओं का गंभीरता से अध्ययन कर लें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को हर केंद्र पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ सहित एक एम्बुलेंस और पर्याप्त ओ.आर.एस. पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नगर पालिका को ठंडे पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने तथा विद्युत विभाग को परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में नकल के खिलाफ बेहद कड़े कानून लागू हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने सुरक्षा और सतर्कता पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व की घटनाओं से सीख लेते हुए इस बार हर छोटी-बड़ी प्रक्रिया को बेहद सावधानी से तैयार किया गया है। परीक्षा में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हो रही हैं, जिसे देखते हुए चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी गंभीरता से संचालित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 6 जून से ही परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए और परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगातार चलते रहने चाहिए।

अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद ने परीक्षा के समय और केंद्रों की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जनपद के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सहित कुल 11 प्रमुख कॉलेजों में परीक्षार्थियों के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक (शहरी), मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जिले के सभी उप जिलाधिकारी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129