श्री बाल रामलीला चौक की 53वीं रामलीला का भव्य उद्घाटन, एसडीएम अंकित तिवारी ने किया शुभारंभ

मोहित गुप्ता मण्डल ब्यूरो

शाहाबाद/हरदोई। नगर के मोहल्ला चौक स्थित रामलीला मैदान में श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर के तत्वावधान में 53वें वर्ष की 14 दिवसीय मंचित होने वाली रामलीला का भव्य उद्घाटन रविवार रात को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन कमेटी के पदेन संरक्षक, उपजिलाधिकारी शाहबाद अंकित तिवारी ने अपने कर कमलों से किया।   सर्वप्रथम, मुख्य अतिथि एसडीएम अंकित तिवारी, मेला कमेटी के संस्थापक राजेश बाबू, संरक्षक विनोद प्रकाश गुप्ता, डॉ० मुरारी लाल गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, सोनपाल यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, नलिन गुप्ता (डब्लू), अतुल गुप्ता, विनय रस्तोगी, अभय सिंह, मेलाध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता, महामंत्री वासू वर्मा, और निरीक्षक राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रथम पूज्य देव गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया। इसके बाद जैसे ही फीता काटा गया, पूरा मेला प्रांगण “जय श्री राम” के उद्घोषों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मंच का संचालन मेला व्यवस्थापक अम्बरीश द्विवेदी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी वाक्पटुता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेहमान कलाकारों ने सभी आगंतुकों का स्वागत, स्वागत गान से किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि अंकित तिवारी को‌ मेला कमेटी की‌ ओर से “जय श्री राम” नाम का पटका और धार्मिक तस्वीरों को भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी ने अपने संबोधन से पहले कमेटी का हृदय से आभार जताया और कहा कि यह त्योहारों के आने का शुभ समय है, और आज से आपकी रामलीला का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने दर्शकों से आह्वान किया कि वे आराध्य प्रभु राम के जीवन पर आधारित रामलीला का आनंद लें, और एक नागरिक के तौर पर भगवान श्री राम के जो हमारे जीवन के आदर्श हैं, उनसे सभी लोग सीख लें, और कहा कि आदर्श और मर्यादा को अपने जीवन में उतारने का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट के तौर पर सभी से अनुरोध किया कि वे जिम्मेदारी और सावधानी से अपने को सुरक्षित रखते हुए सारे त्योहार मनाएं, और एक दूसरे की‌ भावनाओं का ख्याल रखते हुए खूब आनंद करें।

 

 

मेलाध्यक्ष श्री चौधरी ने मुख्य अतिथि सहित मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों और नगर सहित दूरदराज क्षेत्रों से आए महिलाओं, बच्चों तथा गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को 14 दिवसीय होने वाली राम की लीलाओं का आनंद लेने के लिए सहर्ष आमंत्रित किया। उद्घाटन के बाद, गोवर्धन (मथुरा) की सुप्रसिद्ध टीम के कलाकारों द्वारा श्रवण लीला का भावपूर्ण और लयबद्ध तरीक से मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसको देखकर सभी दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

 

इस अवसर पर मेला संस्थापक, मेला सरंक्षक मंडल, मेला महामंत्री आदि सहित विशिष्ट उपाध्यक्ष शिवनन्दन वर्मा, सुमत अग्रवाल, एड० राम जी तिवारी, एड० अमित गुप्ता, अतुल मिश्रा, देवेन्द्र गुप्ता (गुड्डू), मंच व्यवस्थापक रमेश चन्द सैनी, कमलेश शुक्ला (महात्मा), भोले त्रिवेदी, रामचन्द्र गुप्ता गुडू, राजीव गुप्ता (एसीसी), सत्यवीर शुक्ला, डॉ० मनीष शर्मा, मनीष रस्तोगी, देवेश अवस्थी, राहुल श्रीवास्तव, कौशल सैनी, सहित सैकड़ों की संख्या में रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129