नवीगंज चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े नाबालिग को घर में घुसकर बदनीयती से खींचा

गुलशन दीक्षित संवाददाता मैनपुरी

मां और दादी के साथ की मारपीट

बेवर – थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीगंज चौकी क्षेत्र में नामजद युवक द्वारा एक घर में घुसकर नाबालिग को बदनीयती से खींचा गया।बचाव को आईं मां और दादी के साथ नामजद युवक द्वारा मारपीट की गई।पीड़ित भाई तथा ताई द्वारा मामले की तहरीर थाने में दी गई है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मामले की तहरीर देते हुए पीड़िता नाबालिग के भाई ने बताया कि वह अपनी मां और बहिन के साथ गांव में रहता है उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं।दिनांक 19जुलाई की रात को दस बजे के लगभग गांव का ही जीतू पुत्र संजीव शराब के नशे में उनके घर में घुस आया और गाली गलौज देने लगा जिसे मौके से भगा दिया।दिनांक 22जुलाई को पुनः आरोपी युवक दिन में दस बजे घर में घुसकर उसकी नाबालिग बहिन को बदनीयती से खींचा विरोध करने पर युवक द्वारा उसकी मां,ताई और दादी के साथ नामजद युवक ने मारपीट की।पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा धमकी दी जा रही है कि जैसा वो चाहता है वैसा करो अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।घटना से भयभीत परिजनों ने थाना बेवर में तहरीर देकर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है।क्राइम इंस्पेक्टर कौशलेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।जांच पश्चात अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।इसके

साथ ही चौकी पुलिस आरोपी युवक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129