शाहजहांपुर से गुजरे सपा प्रदेशाध्यक्ष का जिलाध्यक्ष समेत सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को दिया जीत का आर्शीवाद

 

शाहजहांपुर। आज लखनऊ से चलकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जनपद अमरोहा कार्यक्रम के लिए निकले जहाँ रास्ते में जनपद शाहजहांपुर बरेली रोड स्वागत ढाबे पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया।

उसके बाद नगर पंचायत कटरा में पूर्व विधायक राजेश यादव,पूर्व एमएलसी अमित यादव,पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता व सपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ भरत पटेल ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया।

कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर भरत पटेल के चुनाव कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्रकार बंधुओ से वार्ता की और समाजवादी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से सपा प्रत्याशी डॉक्टर भरत पटेल को जीताने के लिए अपील की।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि जनपद शाहजहांपुर की नगर पंचायत कटरा में अध्यक्ष पद के लिए 5 मई को उपचुनाव होना है जिसमें सर्व सहमति से समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ भरत पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है उन्होंने कहा सपा की ओर से अच्छे छवि वाले प्रत्याशी का चयन किया गया है उन्होंने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 5 मई को नगर पंचायत कटरा में अध्यक्ष पद के लिए भारत के संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए साइकिल वाले खाने में मोहर लगाकर डॉक्टर भरत पटेल को भारी मतों से विजय बनाएं। डॉ भरत पटेल की जीत से जनपद शाहजहांपुर में आने वाले 2027 के विधानसभा के चुनाव के लिए भी एक अच्छा संदेश होगा। जिससे जनपद शाहजहांपुर की सभी 6 सीटें सपा जीतेंगी जिससे PDA व समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उसके बाद जनपद बरेली के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, बरेली के सपा जिला अध्यक्ष शुबलेश यादव,सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोज़वाल,सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा नेता अरविंद पाल सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी और पिंटू, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,सपा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारूकी सपा नेता राधेश्याम यादव,मोहसिन खान,संतोष कुमार पाल,अमन खान,उजैर खान,आरिफ खान,रानू खान, धर्मेंद्र कुमार यादव, दिनेश यादव, अरविंद कश्यप आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129