भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मा0 राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी रहे मौजूद

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

नगर में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह; पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

 

शाहजहांपुर। पुवायां नगर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और जन-उत्साह का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब विशाल ‘भव्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मा0।राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों से होकर गुजरी। हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज और हवा में गूंजते ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

यात्रा के दौरान मार्ग में स्थान-स्थान पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और बुजुर्गों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मा0 राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “राष्ट्रध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता और महान संकल्पों का सर्वोपरि प्रतीक है। आज यह उमड़ता हुआ जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम और समर्पण है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है।” मा0 सांसद जी ने अभूतपूर्व स्वागत और सफल आयोजन के लिए क्षेत्र की देवतुल्य जनता, युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताया।इस भव्य यात्रा में पूर्व विधायक शकुंतला देवी जी, चेयरमैन पुवायां संजय गुप्ता जी, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल जी, जिला मंत्री विपिन शुक्ला जी, नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता जी, ब्लॉक प्रमुख पति सुरजन लाल जी, मंडल अध्यक्ष पुवायां राजेश राजपूत जी, देवेंद्र अवस्थी जी, प्रशांत पटेल जी, दिनेश अवस्थी जी, मुनेश मिश्रा जी, राजेश शुक्ला जी, सर्वेश शर्मा जी, महेश शर्मा जी, जयप्रकाश पांडे जी, नौशाद खां जी आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129