सीआईए सिरसा पुलिस ने 138 ग्राम अफीम सहित मोटरसाइकिल सवार युवक को दबोचा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा की पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के सब्जी मंडी सिरसा क्षेत्र से एक युवक को 138 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान टी प्वाइंट नजदीक सब्जी मंडी खाजा खेड़ा रोड सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी ।

इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और मोटरसाइकिल को अचानक वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गया। पुलिस पार्टी ने उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक पवन कुमार पुत्र पुरूषोतम दास निवासी जंडी वाली गली रानियां चुंगी सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 138 ग्राम अफीम बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129