मैनपुरी में राजस्व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष ‘मिशन समाधान’ अभियान का ऐलान

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 13 अगस्त, मैनपुरी में राजस्व संबंधी शिकायतों के निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक शुक्रवार को चिन्हित ग्रामों में विशेष ‘मिशन समाधान’ अभियान संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आईजीआरएस, जनता दर्शन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर गठित प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें सीधे गांवों में पहुंचकर मामलों की सुनवाई करेंगी, जिससे आम जनता को तहसील के चक्कर काटने से राहत मिलेगी।

अभियान के तहत गठित होने वाली टीमों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार के साथ-साथ नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पर्याप्त पुलिस बल शामिल रहेगा, जो भूमि विवादों की सटीक जांच के लिए आधुनिक रोवर तकनीक का उपयोग करेगा। इसके अलावा, ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने, जल निकासी और चकरोड़ से जुड़े मामलों में खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

ग्रामीणों को इस अभियान की अग्रिम जानकारी देने के लिए प्रत्येक गुरुवार को व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा तथा पंचायत घरों पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिलाधिकारी कार्यालय स्थित आईजीआरएस सेल द्वारा की जाएगी, और यदि शुक्रवार को सभी प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो सका, तो यह अभियान शनिवार व रविवार को भी जारी रखा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129