कच्ची शराब के विरोध में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रधान पति पर हत्या का आरोप

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के शावेगपुर गांव में गुरुवार रात कच्ची शराब बनाए जाने का विरोध करने पर 35 वर्षीय युवक सुरेंद्र कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र वर्मा ने युवक और उसके भाइयों को फोन करके अपने घर बुलाया और वहां गाली-गलौज के बाद साथियों के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने सुरेंद्र के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। शावेगपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी मंजू और दो बेटों नैतिक व अनमोल के साथ रहता था। उसका मकान ग्राम प्रधान वेदवती के घर से करीब 100 मीटर दूर है। परिजनों का आरोप है कि प्रधान पति सुरेंद्र वर्मा अपनी चाची के जरिए गांव में कच्ची शराब बनवाता था। सुरेंद्र कुमार और उसका परिवार इसका विरोध करता था। गुरुवार रात शराब बनाने को लेकर विरोध करने पर प्रधान पति ने सुरेंद्र और उसके भाइयों को फोन करके अपने घर बुलाया। आरोप है कि उनके पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू हो गई और इसके बाद प्रधान पति व उसके साथियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सुरेंद्र के भाइयों को भी चोटें आईं। सुरेंद्र के सिर पर कई डंडे मारे गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाइयों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। परिजन सुरेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अमरपाल ने आरोप लगाया कि प्रधान पति ने फोन कर उन्हें घर बुलाया और वहां धोखे से हमला कर दिया। उनका कहना है कि परिवार में मां और बेटियां हैं, इसलिए वे गांव में कच्ची शराब बनाए जाने का विरोध करते थे। इसी विरोध के चलते सुरेंद्र की हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सौरभ दीक्षित पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि युवक की मौत सिर पर डंडा लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में कच्ची शराब को लेकर विवाद सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129