बजट 2026: आम आदमी से महिलाओं तक—सबको साधने की कोशिश, भरोसा और उम्मीद जगाने वाला बजट

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

सुमन चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रेवाड़ी का बड़ा बयान

 

रेवाड़ी। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी, किसान, युवा और महिलाओं के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के भविष्य का विज़न है।

सुमन चौहान ने कहा कि महंगाई से राहत देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और विकास की गति को संतुलित बनाए रखने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रावधान इस बजट को खास बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए यह बजट एक मजबूत नींव साबित होगा। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास पर फोकस से देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

सुमन चौहान ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट देशवासियों के मन में भरोसा भी जगाता है और भविष्य को लेकर उम्मीद भी पैदा करता है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और निर्णायक कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129