अनोखी शव यात्रा,नगर आयुक्त ने दिया कंधा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

प्लास्टिक को अलविदा कहते हुए शाहजहांपुर में निकाली गई पॉलीथिन की अनोखी शव यात्रा, नगर आयुक्त ने अर्थी को दिया कंधायूपी के शाहजहांपुर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर निगम ने शुक्रवार को प्लास्टिक पर रोक लगाने का सशक्त संदेश देने के लिए अनूठी पहल की है। गर्रा नदी किनारे स्थित पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के बाद नगर निगम के नगर आयुक्त ने “प्लास्टिक की शव यात्रा” निकाली।इस प्रतीकात्मक यात्रा का मकसद साफ था कि प्लास्टिक (पॉलीथिन)हमारे पर्यावरण और समाज दोनों के लिए घातक है, अब इसे विदा करने का समय आ गया है।इस मौके पर नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, समाजसेवी डॉ इंदु अजनबी, डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर मयंक भदौरिया समेत कई अधिकारी और आम नागरिक पॉलीथिन के खिलाफ इस अभियान में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का भी संकल्प लिया।

यह अनोखा आयोजन लोगों को न केवल सफाई के प्रति जागरूक करता है, बल्कि प्लास्टिक के खतरों से बचने के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश भी देता है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129