डॉ परविंदर सिंह के नवीन”गुरु नानक सेवा सूपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का यूपी वित्तमंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ,दी बहुत बहुत मुबारकबाद

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। “ये पीड़ा है कि निगम बना पर औद्योगिक हब नहीं बन पाया उक्त शब्द वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को गुरुनानक सेवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर कहे। शाहजहांपुर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के सामने नव निर्मित हॉस्पिटल का शुभारंभ वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात भव्य निजी अस्पताल का अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत जब उनसे आशीष वचन के लिए कहा गया तो उन्होंने अपनी उक्त पीड़ा सार्वजनिक की। बोले, जब निगम बनाया तो ये अपेक्षा की थी कि यहां बड़े उद्योग आयेंगे, लेकिन एक सीमेंट फैक्ट्री स्थापित हुई है। प्रयास यही है कि बड़े उद्योग यहां लाए जाएं। उन्होंने वरिष्ठ सर्जन डॉ परविंदर सिंह की सराहना की कि उन्होंने जिले को चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए यह भव्य हॉस्पिटल खोला है। जहां बरेली जैसी बेहतर सेवाएं मिल सकें।

वित्तमंत्री ने कहा कि यहां के लोग अभी बहुत सामर्थ्यवान नहीं हैं, तो उनको उचित शुक्ल पर अच्छी सेवा उपलब्ध कराएं। उन्होंने एक ही छत के नीचे हर तरह की स्वास्थ्य सेवा देने के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि लगभग दो सौ बेड की क्षमता वाला अस्पताल आने वाले समय में कीर्तिमान गढ़ेगा। मंत्री ने डॉ परिवंदर के पिता जी के साथ बिताए संस्मरण भी साझा किए।

इससे पहले माता जोगिन्दर कौर, डॉ नीना सिंह, डॉ जसमीत सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, महापौर अर्चना वर्मा, विधायक चेतराम, विधायक अरविंद सिंह, एमएलसी डॉ सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपी सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, केके सिंह, डॉ केडी सिंह, राजकमल वाजपेई, डॉ माथुर, डॉ गंगवार, सुरेंद्र बाल्मीकि, क्षमा वर्मा, पार्षद दिवाकर मिश्रा, पार्षद रूपेश अन्नू, प्रभाकर मिश्रा, वैभव खन्ना, कुलदीप दुआ, डॉ आकाश श्रीवास्तव, हरभजन सिंह दुआ, कौशल मिश्रा, दीपक शर्मा, सीए प्रदीप गुप्ता, श्रीगोपाल अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, संजय चोपड़ा, आनंद मिश्रा, प्रमोद अग्रवाल, विक्रम गोस्वामी, अभिषेक खंडेलवाल, सौरभ अंचल, ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, दिनेश चड्ढा, रोमी आनंद, सूरज यादव, राजीव गुप्ता, अरुण गुप्ता, शाहनवाज खान, अशोक अग्रवाल मोती, रवि गोयल, सुरेश सिंघल आदि संभ्रांत जन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129