राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, रेवाड़ी में फूंका पुतला

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विरुद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए कथित अमर्यादित बयान के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के प्रति की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वीकार्य हैं, लेकिन व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी की राजनीति कथनी और करनी में अंतर को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू जैसे नेता, जिनके परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है, उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे जनभावनाएं आहत हुई हैं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद”, “राहुल गांधी माफी मांगो”, “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने मांग की कि राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से रवनीत सिंह बिट्टू और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पार्षद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129