सरकार की योजनाओं का लाभ जमीन पर, विधायक अरविंद सिंह ने कहा दिव्यांगजन हमारे लिए प्राथमिकता

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज दिव्यांग विभाग द्वारा भव्य उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों दिव्यांगजन शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह रहे, जिन्होंने दिव्यांगजनोें को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा दिव्यांग हित को प्राथमिकता दी है।

 

उन्होंने बताया कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा दिव्यांग पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह किया गया है। साथ ही आरक्षण को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करना, आवास, शौचालय और सहायक उपकरणों की बड़ी संख्या में उपलब्धता, सरकार की स्पष्ट नीयत को दर्शाता है। विधायक ने दिव्यांगजनोें के लिए मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

 

कार्यक्रम में आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने कहा कि दिव्यांगता किसी भी स्थिति में अभिशाप नहीं है, बल्कि यह ईश्वरीय देन है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन आज विश्व मंच पर अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और संस्था उनके शिक्षण व उत्थान में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

 

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संजय कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग समय-समय पर सहायता कैंप लगाकर उपकरण वितरण करता है और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

 

समापन के दौरान ब्लॉक ददरौल के वीडियो अमित सिंह ने विधायक सहित सभी उपस्थित दिव्यांगजनोें का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग विभाग के बड़े बाबू राजेश कुमार ने किया।

 

आज के कार्यक्रम में कुल 35 ट्राईसाइकिल, कान की मशीनें, बैसाखियां, छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण विधायक के हाथों से वितरित किए गए। आयोजन में सैकड़ों दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129