कृषि महाविद्यालय बावल में विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में दी जानकारी

 

रेवाड़ी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार द्वारा बुधवार को कृषि महाविद्यालय बावल में किसान समृद्धि के लिए संचालित केंद्र सरकार की योजनाओं पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बावल शुभम ने बतौर मुख्य अतिथि अर्थव्यवस्था की सृदृढ़ता के लिए वोकल फोर लोकल के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम में सहायक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलदीप मलिक द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी साझा की गई। सहायक प्राध्यापक कृषि अर्थशास्त्र डॉ. प्रवीण द्वारा किसान सम्मान निधि योजना, राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना(e-NAM) की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय बावल के प्राचार्य नरेश कौशिक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो की सांस्कृतिक टीम ने गीत और नृत्य के माध्यम से योजनाओं की महत्वत्ता प्रदर्शित की।कार्यक्रम में मौखिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजयी विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार के नोडल अधिकारी नीरज महलावत और उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129