गौर गांव में छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा मिर्जामुराद

रितेश कुमार ब्यूरो वाराणसी

 

मिर्जामुराद। देशभक्ति के रंग में सराबोर सोमवार को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने ‘भव्य तिरंगा यात्रा’ निकालकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया।

“हर मन में तिरंगा, हर कण में तिरंगा” के उद्घोष के साथ शुरू हुई यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से निकली और मिर्जामुराद बाजार होते हुए पुनः महाविद्यालय पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाती चल रही थीं। डीजे पर देशभक्ति और भक्ति गीत बजते रहे, जिससे पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया।आयोजकों के अनुसार यह यात्रा मां भारती की सेवा में सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर बलिदानियों और सीमा पर तैनात जांबाज जवानों के शौर्य को नमन करने के लिए आयोजित की गई थी। यह सिर्फ एक जुलूस नहीं, बल्कि हर उस भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक है जिसके दिल में देशप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित है।यात्रा में बड़ी संख्या में छात्राएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह दोनों देखने को मिला। छात्राओं की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र का मन मोह लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और एकता का भाव जगाती हैं। उन्होंने छात्राओं के जोश और समर्पण की सराहना किया।महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।तिरंगा यात्रा में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘वीरू’, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, अमृता सिंह, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, शिवांगी सिंह ‘शालू’, अमित पटेल ‘रिंकू’, अजय पटेल, ओमप्रकाश, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह, राकेश पटेल, डॉ. विजय सिंह, मुकेश यादव, राजेश सिंह, रामजी यादव, अजय सोनकर, जय सिंह पटेल, आनंद रघुवंशी, डॉ. अंजना सिंह, अंजली जायसवाल, स्नेहा मिश्रा, श्वेता कुमारी, वीरेंद्र, समेत करीब सैकड़ो की संख्या में छात्राएं समेत अन्य लोग मौजूद रहे।वही सुरक्षा को लेकर मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा, एसआई पवन यादव समेत भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129