पुलिस कार्रवाई से पत्रकारों में उबाल, कलेक्ट्रेट तक मार्च; एसपी ने मानी चूक, 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। दो पत्रकारो को कथित रूप से हिरासत में लेने के मामले ने शुक्रवार को जिले में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। घटना के विरोध में

जिलेभर के पत्रकार एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। प्रेस क्लब में बैठक के बाद पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने पर पत्रकार विकास भवन के सभागार में धरने पर बैठ गए। बाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की पहल पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता की।

 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया कि एसओजी टीम से कार्रवाई में गलती हुई है। उन्होंने कहा कि टीम को गलत फीडबैक मिलने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। एसपी ने सभी

पत्रकारों के समक्ष एसओजी प्रभारी के विरुद्ध 24 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने धरना समाप्त किया, लेकिन स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

**यह है पूरा मामला**

 

23 जुलाई की शाम करीब सात बजे हिंदी खबर टीवी चैनल के पत्रकार प्रभाकर मिश्रा और नेटवर्क-10 नेशनल न्यूज चैनल के पत्रकार विवेक मिश्रा शाहजहांपुर से पुवायां जा रहे थे। आरोप है

कि चिनौर के पास एसओजी प्रभारी और उनकी टीम ने दोनों पत्रकारों को बिना कोई कारण बताए अपने वाहन में बैठा लिया तथा उनके मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए। इससे करीब तीन घंटे तक दोनों पत्रकारों का कोई संपर्क नहीं हो सका।

 

पत्रकारों का आरोप है कि साथी पत्रकारों के दबाव के बाद दोनों को छोड़ा गया। उनका कहना है कि डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने की घटना के बाद पुलिस ने बिना किसी साक्ष्य के उन्हें अपराधियों की तरह रास्ते से उठा लिया, जबकि वे अपने पेशेगत कार्य से जा रहे थे।

 

**ज्ञापन में उठीं प्रमुख मांगें**

 

पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से एसओजी प्रभारी एवं संबंधित टीम को तत्काल निलंबित करने, दोनों पत्रकारों से पुलिस प्रशासन द्वारा लिखित रूप से माफी मांगने तथा भविष्य में किसी भी पत्रकार के विरुद्ध कार्रवाई से पूर्व मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को सूचना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक पुलिस प्रशासन से संबंधित खबरों का बहिष्कार किया जाएगा।

 

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जिले के पत्रकार व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

 

**बड़ी संख्या में शामिल हुए पत्रकार**

 

विरोध प्रदर्शन में बलराम शर्मा, कमल सिंह, अंबुज मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, विवेक सैंगर, साजिद खान, आरिफ सिद्दीकी, फ़ैयाज़ सागरी, अनिल मिश्रा, अजय यादव, प्रेम शंकर गंगवार, हरिओम त्रिवेदी, आनंद शर्मा, सुशील शुक्ला, शिव कुमार, सिशांत शुक्ला, अमित सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, अरविंद त्रिपाठी, राजू मिश्रा, संतोष उपाध्याय, प्रभाकर मिश्रा, आदर्श मिश्रा, पंकज सक्सेना, शुभम पांडेय, अरविंद कनौजिया, अभिषेक चौहान, प्रियांशु मिश्रा सहित जिलेभर के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129