हार्टफुलनेस मेडीटेशन को घर घर तक पहुंचाएं मिशन के अभ्यासी:दाजी 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आठ दिवसीय आध्यात्मिक महाकुंभ का समापन

रामचंद्र मिशन आश्रम में देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर किया गुरुसत्ता को प्रणाम शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य और मार्गदर्शन में राम चन्द्र मिशन आश्रम में दो चरणों आयोजित आठ दिवसीय बाबूजी महाराज की 127 वीं जयंती समारोह का आज समापन हो गया इस अंतिम चरण में अभ्यासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की तथा बाबूजी महाराज के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर दाजी ने अपने संदेश में कहा कि इस उत्सव का मूल उद्देश्य, जैसा कि हमारे मिशन के गुरुओं ने कामना की है कि अहंकार का त्याग करें। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करने के लिए, हमें अपने अहंकार को त्यागना होगा। ऐसा करने से भाईचारा स्वतः विकसित होगा और शिकायतें दूर हो जाएँगी। दाजी ने कहा कि अभ्यासियों को अपने माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए। हम सभी अपने महान गुरुओं की आध्यात्मिक संतान हैं। दाजी ने मतभेदों को दूर कर आपसी सद्भाव के साथ बाबूजी के संदेश को घर घर तक पहुंचाने का आवाहन करते हुए कहा कि बाबू जी का संदेश था कि अभ्यासियों को सिंह के समान बनने और अपने मिशन की प्रगति के लिए भाइयों की तरह जुड़े रहे।उन्होंने उत्सव में बड़ी संख्या अभ्यासियों के आगमन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए आगे भी बड़ी संख्या में आश्रम में उपस्थित होकर आश्रम की जीवंतता बनाए रखने का आह्वान किया।

आयोजन को सफल बनाने में मिशन संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा,आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, राज गोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, ममता सिंह, सुयश सिन्हा, शालिनी श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव, अविरल तिवारी, कृष्णा भारद्वाज, राकेश सक्सेना, आदि का विशेष सहयोग रहा।

उत्सव समाप्त होने के बाद दाजी मिशन के आदि गुरु लाला जी महाराज की जन्मस्थली फतेहगढ़ आश्रम के लिए रवाना हो गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129