बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करे शिक्षकगण:डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी ने ली निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि निपुण भारत के सपने को नई शिक्षा नीति के अनुरूप साकार करते हुए सभी बच्चों को पढऩा व गणना करना सीखना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्कूली विद्यार्थियों को खेल के साथ गुणात्मक शिक्षा देने की दिशा में सरकार के प्रभावी कदम उठा रही है।

 

डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दे रहे थे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने व शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए राज्य में निपुण हरियाणा मिशन शुरू किया गया है। डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की कमेटी भी बनाई गई है, जो प्रत्येक तीन माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करने व बच्चे आगामी कक्षाओं में विशेष रूचि लेकर जहां शिक्षा ग्रहण कर सकें वहीं कक्षा का सत्र पूरा होने से पूर्व छोडऩे पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत कमेटी के सदस्य स्कूलों में बच्चों की स्किल पास बुक का अवलोकन करेंगे तथा बच्चों में हुए ज्ञानवर्धन को अंकित करेंगे।  डीसी अभिषेक मीणा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय समय में पूरे दिन स्कूल में रहकर अध्यापकों द्वारा करवाई जा रही शिक्षा की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लर्निंग आउट पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस अध्यापक की प्रफोमेंस अच्छी नहीं होगी उनकी एसीआर में माईनस 10 माक्र्स जोड़े जाएगे, जो उनकी ट्रासफर पोलिसी में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला में अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों की भी सूची तैयार की जाए ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके और दूसरों को प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार के स्कूलों में एबीआसी व बीआरपी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार अपने ब्लॉक का एक्शन प्लान तैयार कर विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम्स को बेहतर बनाने का प्रयास करें ।

जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का प्रशिक्षण जिले के सभी प्राथमिक अध्यापकों को करवाया जा चुका है और सभी अध्यापक एफएलएन के दिशा-निर्देशानुसार अध्यापन करवा रहे हैं । इसके अतिरिक्त 7 जनवरी से जिले में रेमेडियेशन प्रशिक्षण भी सभी अध्यापकों को दिया जाएगा । आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण करते हुए शिक्षकों को प्रेरित भी किया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। निपुण हरियाणा मिशन को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में शिक्षा विभाग की ओर से सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई की सदस्या अंजलि व एफएलएन समन्वयक द्वारा पॉवर प्रेजेंटेशन के तहत विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर एडीसी राहुल मोदी, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी व कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129