विशाल हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, एकता का संदेश

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। बाबा मोहन दास मंदिर परिसर में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, भाड़ावास मंडल की ओर से मंदिर के महंत महावीर दास जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन में हिंदू एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों—खरसानकी, अकबरपुर, भाड़ावास, भीम खड़खड़ी, प्रहलादपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु कलश यात्राओं के साथ मंदिर पहुंचे। महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते कलश लेकर पहुंचीं, जिससे पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल में डूब गया।

मंदिर में विधि-विधान से हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। संघ से जुड़े प्रचारकों ने हिंदुत्व और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति और संस्कृति से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

महंत महावीर दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को संगठित और जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में जात-पात और ऊंच-नीच की भावना समाप्त कर सभी को एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। बच्चों में अच्छे संस्कार देने और बड़ों का सम्मान करने पर भी जोर दिया गया।

सम्मेलन के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” और “हिंदू एकता” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129