शाहजीपुर महानगर के प्रखंड विवेकानंद नगर में रामोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। शाहजीपुर महानगर के प्रखंड विवेकानंद नगर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के आदरणीय क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीमान मुकेश जी खांडेकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहां कि प्रभु श्री राम का मंदिर है लेकिन जब तक हमारे जीवन में राम नहीं होंगे तब तक रामराज स्थापित नहीं हो सकता। किसी समय हमारा भारत विश्व गुरु था क्योंकि हमारे आचरण,संस्कार,विचार,व्यवहार के कारण से जो संस्कृति निर्माण हो गई उसको हमने हिंदू संस्कृति भारतीय संस्कृति कहा। जिसके कारण विश्व ने कहा कि भारत हमारा गुरु है संपूर्ण सृष्टि को भी हमने अपना परिवार कुटुंब माना। तभी तो हम चींटी को दाना खिलाते हैं,गाय को रोटी खिलाते हैं और पौधों में पानी डालने का काम करते हैं। संपूर्ण देश के विशेष प्रकार के संप्रदाय धर्म के आचार्यों को एकत्रित करके विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई। हम कितने भाग्यशाली हैं विचार करना चाहिए भारत भूमि में जन्म लेना यह पहला भाग्य,दूसरा भाग्य जो काम परमात्मा करता था इसको ईश्वरीय कार्य कहते हैं यह कार्य विश्व हिंदू परिषद को करना पड़ रहा है क्योंकि हम धर्म की रक्षा करते हैं। हमारे शास्त्रों ने हमारा मार्गदर्शन किया। हमारे ऋषि मुनियों ने हमको प्रेरणा दी। एक समय था जब जय श्री राम का नारा सांप्रदायिक हुआ करता था भारत माता की जय,वंदे मातरम् बोलना एक अपराध होता था। आज कितना बड़ा परिवर्तन हमारे आपके कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संघर्ष व समाज के जागरण से हुआ है। संपूर्ण हिंदू समाज का जागरण,हिंदुओं को संपर्क करके हिंदू बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है। अपनी प्रथम पाठशाला जिसको परिवार कहते हैं उस प्रथम पाठशाला में अगर शिक्षा के साथ संस्कार देने का हम काम करेंगे तो हम देखेंगे अपने घर से ही हम देशभक्त तैयार कर रहे हैं। अगर हमारे मन में अपने धर्म की,शिक्षा में संस्कारों की अगर शिक्षा नहीं है तो केरल फाइल,बंगाल फाइल,कश्मीर फाइल,धुरंधर जैसी फ़िल्में देखने से परिवर्तन नहीं होगा।कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह,विभाग मंत्री अशनील सिंह,प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुमित खन्ना,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति,प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अंकित मिश्रा,महानगर मंत्री धर्मेंद्र,महानगर उपाध्यक्ष रमेश,विभाग संयोजिका नीरा श्रीवास्तव,विभाग समरसता प्रमुख श्री ओम गुप्ता,विभाग संयोजक पंकज गुप्ता,विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रीति शुक्ला,प्रतिमा यादव,प्रचार प्रमुख अनुभव गुप्ता,राधेश्याम,अरविंद वर्मा,कुणाल राठौड़,,उदय राज,प्रमोद सिंह,पुरुषोत्तम दास,सोनू सिंह,सुरेश राठौड़,लखन,रामसहाय गुप्ता,सत्यभामा,संगीता संखवार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे,संचालन प्रखंड मंत्री ऋतुराज ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129