कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती

करतार सिंह पौनियाब्यूरो चीफ आगरा मण्डल

 

जिलाधिकारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्मिकों को उनके आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

 

 

*फिरोजाबाद* कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा की गई, इस अवसर पर जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की, जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण की भावना ने देश के नवनिर्माण में अतुलनीय योगदान किया है, उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन ऊंच-नीच, छुआ-छूत और भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए समर्पित कर दिया, आज हम जिस लोकतांत्रिक भारत में सांस ले रहे हैं, उसकी नींव बाबा साहब के समतामूलक विचारों पर टिकी है, जिलाधिकारी ने उपस्थित कार्मिकों को बाबा साहब के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए कहा कि बाबा साहब का मंत्र “शिक्षित बनो-संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी उतना प्रासंगिक है, उन्होंने जोर दिया है कि सरकारी सेवा में कार्यरत हर व्यक्ति का उत्तरदायित्व है कि वह संविधान की मूल भावना के अनुरूप अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाए, इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों ने बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य रखने का संकल्प लिया, इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त पटल सहायक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129