साइबर पुलिस मैनपुरी ने तत्परता दिखाते हुए दो पीड़ितों के ठगे गए रुपए कराए वापस

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 6 जून , उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता और त्वरित कार्रवाई अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर अपराध थाना मैनपुरी और साइबर सेल थाना किशनी की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में दो पीड़ितों के साथ हुई धोखाधड़ी की रकम को सकुशल उनके बैंक खातों में वापस करा दिया है।

पहले मामले में, कोतवाली मैनपुरी के निवासी राहुल कुमार पुत्र सुनील कुमार के खाते से एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 20,000 रुपए की ठगी कर ली थी। पीड़ित द्वारा साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अत्यंत तत्परता से बैंक के नोडल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया और कड़े प्रयासों के बाद पीड़ित राहुल कुमार की संपूर्ण धनराशि 20,000 रुपए उनके खाते में वापस करा दी।

वहीं दूसरे मामले में, थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कतरा निवासी बीटू सिंह पुत्र रामवीर सिंह द्वारा अपनी भूल के कारण किसी अन्य व्यक्ति के खाते में 5000 रुपए स्थानांतरित हो गए थे, जिसे संबंधित व्यक्ति वापस करने से इंकार कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना किशनी की साइबर सेल टीम ने त्वरित जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क साधा और उस खाते में गई 5000 रुपए की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) करवाते हुए आवेदक के खाते में सकुशल वापस ट्रांसफर कराया। दोनों ही मामलों में अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस पाकर पीड़ितों ने अत्यंत खुशी जाहिर की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129