अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ivf की पुवाया महिला इकाई ने मदर डे को मातृ दिबस के रूप में मनाया           

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

टॉपर्स बच्चों के साथ बेस्ट माताओं को किया सम्मानित

 

शाहजहांपुर। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ivf की पुवाया महिला इकाई ने मदर डे को मातृ दिबस के रूप में मनाया।   

इस अबसर पर समाज में काम कर रही सीमा गुप्ता,समाज में काम कर रही खुश्बू गुप्ता, गरिमा गुप्ता अग्रवाल, देवीना गुप्ता बेस्ट माँ श्रद्धा गुप्ता, अनामिका गुप्ता, शाखा अग्रवाल और up bord में तहसील टॉपर 10 की छात्रा अग्रिमा गुप्ता को ivf की चेयरपर्शन मनु गुप्ता जिलाध्यक्ष निशा गुप्ता ने सम्मानित किया। ##मातृ दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई पुवायां द्वारा महिला शपथ ग्रहण और महिला सम्मान समारोह का आयोजन पुवायां की अध्यक्ष दीपांजली गुप्ता (खुशबू)के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़े ही उत्साह के साथ और समाज की अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके योगदान को सम्मान देना था।

##कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से मनु गुप्ता (चेयरपर्सन), निशा गुप्ता (ज़िलाध्यक्ष), कविता गुप्ता (जिला महामंत्री), प्रियंका गुप्ता (नगर अध्यक्ष),अर्चना अग्रवाल (संरक्षक), पुवायां से श्रीमती दीपांजली गुप्ता(अध्यक्ष), श्रीमती नीति गुप्ता (आईवीएफ अतिथि), श्रीमती रुचि अग्रवाल (आईवीएफ अतिथि), श्रीमती हर्षी अग्रवाल (आईवीएफ अतिथि), श्रीमती गरिमा अग्रवाल (महामंत्री), श्रीमती देवीना गुप्ता(कोषाध्यक्ष) द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

 

##मुख्य अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। अध्यक्ष दीपांजली गुप्ता ने समारोह में महिलाओं द्वारा समाज सेवा, शिक्षा, कला एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। संघर्ष करने वाली महिला सीमा गुप्ता आदि का सम्मान किया गया।UPबोर्ड तहसील टापर दशवीं की छात्रा अग्रिमा गुप्ता का सम्मान किया गया।फनगेम, वनमिनट गेम आदि को खिलाकर बेस्ट मॉम निकाला गया। वेस्ट मॉम विनर श्रद्धा गुप्ता,अनामिका गुप्ता और शाखा अग्रवाल रहीं।महामंत्री गरिमा गुप्ता अग्रवाल के द्वारा साल भर में किये गये कार्यक्रमों की सूची का विवरण दिया गया तथा मदर्स डे की सबको बधाई दी गई।और कोषाध्यक्ष देवीना गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाले रखी।आईवीएफ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

 

##मदर्स डे पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी गई। महिलाओं ने गीत, नृत्य एव सपीच के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर नृत्य कार्यक्रम में भाग लिया।समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में महिला सम्मान एवं एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज के महिलाएँ मनु गुप्ता, निशा गुप्ता,कविता गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, नीति गुप्ता, रुचि अग्रवाल, हर्षी अग्रवाल, शिवानी गुप्ता,किरन गुप्ता, शशी गुप्ता,मीना गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता,निधि गुप्ता, ज्योति गुप्ता,मनु गुप्ता निरुपम गुप्ता,रोली गुप्ता,राधा गुप्ता, रिचा गुप्ता, शुभागीं गुप्ता,वन्दना गुप्ता,रानी गुप्ता,गौरी गुप्ता, अनामिका गुप्ता,अमृता गुप्ता,रेशू गुप्ता,रुक्मणी गुप्ता,गरिमा गुप्ता, रेशू गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता,कोमल रस्तोगी, संगीता भाभी, एकता बंसल,नीलम गुप्ता,नेहा अग्रवाल, रौशनी गुप्ता,शिल्पी गुप्ता,शाखा अग्रवाल आदि महिलाएँ उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129